भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने गुरुवार को संसद में केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री से नवगछिया में मत्स्य पालन महाविद्यालय के स्थापना के बारे में सवाल किया।

इस बारे में मंत्री ने जवाब दिया कि पूसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत ढोली में और एक फिसरी कॉलेज पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के अंतर्गत किशनगंज में चल रहा है। अभी तक केंद्र को राज्य सरकार की तरफ से मत्स्य पालन महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

इस बाबत सांसद ने कहा कि वह जल्द ही अपने क्षेत्र में रोजगार सृजन को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और मत्स्य महाविद्यालय नवगछिया में स्थापित कराने के लिए पहल करने का अनुरोध करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *