बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर में वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण के लिए नवोदय विद्यालय समिति से सहायक आयुक्त बीना भट्टाचार्य, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय डॉ. सुरेंद्र झा, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय खगड़िया आलोक कुमार गौतम, प्राचार्य दीक्षा इंटरनेशनल भागलपुर संजय कुमार सिंह के द्वारा विद्यालय के सभी गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल विद्यालय की उपलब्धियों से परिचय कराए। विगत तीन दिनों से निरीक्षण का कार्य चल रहा है। सहायक आयुक्त ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन, साफ़-सफाई, पूर्ववर्ती छात्रों के मौजूदा स्तर ही इस विद्यालय की पूंजी है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए साधुवाद दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *