नवगछिया : मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पंचायत के मनोहरपुर निवासी सीएसपी संचालक टोकसन कुमार शर्मा (35) को नवगछिया जाने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने कनपट्टी में गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नवगछिया थाना पुलिस को दी। पुलिस की गश्ती वाहन ने उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

Whatsapp group Join

जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना भागलपुर जिले के नवगछिया जीरो माइल से लगभग सौ मीटर पहले हनुमान मंदिर के पास NH-31 पर हुई।

कनपट्टी में मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, सीएसपी संचालक टोकसन शर्मा अपनी पत्नी और भाई के साथ बाइक से नवगछिया ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। उनका भाई पति-पत्नी को नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ा कर वापस लौट जाते। टोकसन कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने नेपाल जा रहे थे।

इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने जीरोमाइल से करीब 100 मीटर पहले हनुमान मंदिर के पास उसे रोक कर कनपट्टी में गोली मार दी। बताया जाता है कि मृतक टोकसन कुमार जीविका के कई ग्राम संगठन में लेखापाल का कार्य करता था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय पुलिस शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *