बिहपुर । प्रखंड अंतर्गत नरकटिया जमींदारी तटबंध पर गंगा का दवाब बढ़ गया है। वहीं प्रशासन की उदासीनता के कारण ग्रामीण मवेशी लेकर बांध पर पहुंच रहे हैं। जहां पर तटबंध बचाव के लिए जियो बैग रखा गया था, ग्रामीणों ने जियो बैग पर ही चापाकल गड़वा दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 44
मालूम हो कि दो वर्ष पूर्व नरकटिया गांव के पास तटबंध करीब 45 मीटर धंसा था। जहां पर उस समय थोड़ा काम हुआ था, लेकिन उक्त जगह पर पिछले दो वर्षों में विभाग ने कोई काम भी नहीं कराया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
