नवगछिया | बांध टूटने के बाद पानी तेजी से गोपालपुर प्रखंड के निचले इलाकों में भर गया। देखते ही देखते तीनटंगा, बलमोतर, गंगा प्रसाद धार में पानी भर गया गया है। बुद्धचक जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। उधर, बांध में कटाव अब भी जारी है।

मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी और जल संसाधन विभाग की टीम पानी की रफ्तार को कम करने के लिए कटाव स्थल पर मोटे-मोटे पेड़ को डलवाया है। लेकिन पानी की रफ्तार तेज होने के चलते यह कदम नाकाफी था।

लगातार गंगा का पानी निचले इलाकों में भरने के कारण बलमोतर बांध और जमींदारी बांध पर भी दबाव बढ़ गया है। बांध टूटने के बाद से ही लोग अपने घरों से सामान निकालने में लगे हुए थे। करीब 2:00 बजे तक प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *