खरीक : नवगछिया एसपी पूरण झा के नेतृत्व में शनिवार को खरीक पुलिस ने एन एच 31 स्थित लगदाहा चौक के पास अवैध तेल कारोबारी के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी की। जिसके दौरान पुलिस ने 5200 लीटर पेट्रोल बरामद की एवं मौके से ही चार मजदूरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 जबकि, इस काले कारोबार के मुख्य सरगना और संरक्षक खरीक के तेलघी निवासी प्रभाष झा पुलिस टीम पहुँचने के पूर्व ही भाग खड़ा हुआ। गिरफ्तार होने वालों में बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मनिकपुर निवासी जयराम यादव व शिवचंद्र यादव एवं भगवानपुर निवासी नवल किशोर यादव व बिहट निवासी राजेंद्र यादव शामिल है।

यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल सभी शातिर पुलिस गिरफ्त में होगा। इस कार्रवाई में खरीक थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, एमओ सजल वत्स, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *