नवगछिया : ईस्माइलपुर-बिंदटोली बांध पिछले दिनों टूटने से कई गांवों में पहले ही पानी घुस चुका है। बांध की मरम्मत कराई जा रही है। अब शनिवार सुबह अब स्पर-8 व नौ पर कटाव की जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली हड़कंप मच गया।

सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे और ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को तत्काल घर खाली करने के निर्देश दिए। नवगछिया एसपी पूरण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार भी कटाव स्थल स्पर संख्या आठ व नौ के पास पहुंचे और फ्लड फाइटिंग से बचाव कार्य शुरू करवाया। मौके पर एनसी में बालू भरी बोरियां व बंबू रोल से स्पर की मरम्मर कार्य शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार स्पर संख्या आठ व नौ के अप स्ट्रीम में कटाव हो रहा है। स्पर नौ के अप स्ट्रीम में 20 से 25 मीटर में दरारें सुबह 8 बजे आ गई। सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग हरकत में आया और ठेकेदारों से फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कराया गया। प्रशासनिक की ओर से जेसीबी की मदद से स्पर नौ के अप स्ट्रीम में स्थित झोपड़ियां हटवाई गई।

प्रशासन को कटाव की दी सूचना तिनटंगा के वार्ड प्रतिनिधि निर्मल कुमार यादव ने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे जब वह बांध पर पहुंचे तो स्पर 9 पर कटाव हो रहा था। उन्होंने बांध पर लगे पेड़ को कटाव रोकने के लिए गंगा में डालवाया। लेकिन कटाव शांत नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मौके पर से थाना प्रभारी व एसडीओ को फोन पर सूचना दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *