बिहपुर। बिहपुर प्रखंड के सभी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को कृमि मुक्ति दिवस का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली चार सितंबर को खिलाई जाएगी। जो बच्चे उस दिन दवा नहीं खा पाएंगे। उन बच्चों को अप राउंड के दिन 11 सितंबर को माप दवा खिलाई जाएगी।
Total Downloads: 166
गुरूवार बिहपुर ट्राससम भवन के सभागार में यह प्रशिक्षण सीएचसी के बीसीएम शमशाद आलम ने दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीआरसी के लेखापाल अकलेश कुमार, एमडीएम साधनसेवी राजिक अली, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपकआदि शामिल थे।
बताया गया कि एल्बेंडाजोल की दवा सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलाई जाएगी। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार ने बताया कि कृमि से बचने के लिए आवश्यक बातों पर ध्यान देनी है।

