नवगछिया: रंगराचौक प्रखंड में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा द्वारा आयोजित “एक पेड़ हरियाली की ओर” कार्यक्रम के समापन के अवसर पर रंगरा प्रखंड अंतर्गत रंगरा संजीव कुमार ठाकुर के जमीन पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ
Total Downloads: 166
इस अवसर पर इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमारे रंगरा प्रखंड , बीडीओ अन्नू भारती, प्रखंड पंचायती राजपदाधिकारी, प्रखंड उपप्रमुख दिवाकर सिंह रंगरा एवम अन्य प्रतिनिधि , मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव ठाकुर अभियन्ता , पीटीए रविकांत कुमार एवम प्रखंड के सभी पंचायत पीआरएस उपस्थित हैं.हमारे इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मध्य विद्यालय रंगरा की छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई स्कूल की छात्राओ के द्वारा पौधारोपण में भाग लिया गया जिसमे वे अपने शिक्षकको के साथ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी .
बीडीओ ने कहा यह अभियान पहल आज का यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखता है.

हम सभी मिलकर इस वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता और स्वास्थ्य को बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं। आने वाले समय में इसी तरह की सकारात्मक पहल जारी रखे.
