नवगछिया :गोपालपुर प्रखंड में पिछले दिनों गंगा के जलस्तर बढ़ने से इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध बुद्धूचक गांव के पास ध्वस्त हो गया था। शनिवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के दो सदस्यों की टीम भागलपुर के सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी के साथ कटावस्थल पर पहुंची और बांध का निरीक्षण किया।
Total Downloads: 166
साथ ही इसकी जानकारी जल संसाधन विभाग के अभियंताओं से ली। टीम ने तटबंध पर रह रहे बाढ़ पीडितों से उनकी स्थिति की भी जानकारी ली। सरकार द्वारा मिली सुविधा के बारे में पूछा। सामुदायिक किचन में पीडितों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखा। टीम में शामिल प्रोजेक्टर कोमल और प्रो. दीमल ने सैदपुर एवं तिनटगा करारी स्थित सामुदायिक किचन का जायजा लिया। बिंदटोली और बुद्धचक की महिलाओं से उनकी समस्याओं को जाना।
मौके पर गोपालपुर सीओ रोशन कुमार, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी, वार्ड सदस्य मुरारी कुमार, प्रमोद पंडित मौजूद थे। गोपालपुर के सीओ रोशन कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे करवाया जा रहा है। सैदपुर, तिनटंगा करारी, गोपालपुर डिमाहा, सुकटिया बाजार, बाबू टोला कमलाकुंड, डुमरिया चपरघट व अभिया पंचायत के विभिन्न वार्डों व गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। विभागीय स्तर से प्रभावित वार्डों को चिह्नित किया जा रहा है।

