नवगछिया । अभाविप कार्यकर्ताओं ने जीबी कॉलेज में चल रही सिंडिकेट की बैठक का विरोध करते हुए कुलपति का घेराव किया। बैठक के दौरान, कार्यकर्ताओं ने एक-दो घंटे तक धरना दिया और नारेबाजी की। वार्ता करने आए विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू और प्रॉक्टर से बिना बात किए कुलपति का घेराव किया।

अभाविप ने कुलपति और सिंडिकेट सदस्यों के सामने अपनी 15 सूत्रीय मांगें रखीं। जिनमें जीबी कॉलेज और मदन अहिल्या महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने, विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टल चालू करने और अन्य सुविधाओं की बहाली शामिल हैं।

उन्होंने जीबी कॉलेज के बंद सामान्य छात्रावास को शुरू करने, मदन अहिल्या कॉलेज में एनसीसी की सुविधा बनाए रखने और जीबी कॉलेज के चारदिवारी का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही बनारसी लाल कॉलेज तक सड़क निर्माण, विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने, और छात्र-छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *