नवगछिया| बिहार के प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह टीबीटी अवार्ड 2024 के लिए भागलपुर जिले के 4 शिक्षकों का चयन किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान बिहार के उन सरकारी शिक्षकों को प्रदान किया जाता है जो विद्यालय अवधि के बाद भी लगातार नवाचारी ऑनलाइन शिक्षण देने का काम करते हैं। अत्यंत कठिन प्रक्रियाओं से गुजरते हुए प्रतियोगी माहौल में इन शिक्षकों का चयन किया जाता है

इसी कड़ी में भागलपुर जिले से फुलचंद मध्य विद्यालय नवगछिया की शिक्षिका हेमलता चौहान, मध्य विद्यालय रसीदपुर दियारा नाथनगर के शिक्षक दिलीप कुमार रजक, सत्यम कुमार, मध्य विद्यालय मलीकपुर दियारा पीरपैंती संगीता कुमारी का चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.

जिन्होंने पूरे जिला का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है जिससे भागलपुर जिले के शिक्षकों में काफी उत्साह का माहौल है. इन्हें विद्यालय स्तर पर भी इस अवार्ड की प्राप्ति हेतु सम्मानित किया जा रहा है. टीबीटी अवार्ड 2024 इस बार15 सितंबर को पटना लॉ कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *