नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक, नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उप मंत्री से राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने पर संगठन, जिला नवगछिया के कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया।
Total Downloads: 317
वहीं राज्य मंत्री का दर्जा मिलने पर गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने उन्हें संगठन जिला नवगछिया की ओर से बधाई दी।
मौके पर पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मिलन सागर, युवा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, विमलदेव राय, महिला जिला अध्यक्ष पायल कुमारी, डॉ. दीपक साह, सुबोध साह, अखिलेश सिंह निषाद आिद मौजूद थे।

