नवगछिया : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री आर. एस बिट्टू रविवार को भागलपुर और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने भागलपुर पहुंचे थे।
Total Downloads: 300
जहां उनसे क्षेत्रीय सांसद अजय मंडल की नेतृत्व में बिहपुर प्रखंड मुखिया संघ सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुमार लाल मिले और उन्हें मांगपत्र सौंपा।
मांगपत्र में बिहपुर से महादेवपुर घाट तक बंद पड़े रेलसेवा को पुन: शुरू कराने, थाना बिहपुर में स्वीकृत और प्रस्तावित रेलवे रैक प्वाइंट का निर्माण कराने और चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव कराने समेत थाना बिहपुर रेलक्षेत्र में खाली पड़ी रेलभूमि का सदुपयोग रेलवे के विभिन्न उपक्रम के लिए करने सहित अन्य मांग किया। इस मौके पर मुकेश मंडल, कैलाश साह और विष्णु कुमार समेत अन्य कई नेताओं की भी उपस्थिति रही।

