नवगछिया: खरनई नदी और तिलयुगा धार के जलकर पर अवैध कब्जे का आरोप, खूनी संघर्ष की आशंका जताकर डीएम से लगाई गुहार

नवगछिया। खरनई नदी और तिलयुगा धार स्थित जलकर पर कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ने लगा है। जलकर में मछली पालन और शिकारमाही के अधिकार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में जदयू नेता चंदेश्वरी सिंह, सुभाष सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद सिंह, रंजन सिंह सहित कई मछुआरों ने जिलाधिकारी और एसडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

आवेदन में कहा गया है कि पटना हाईकोर्ट द्वारा 20 जनवरी 2023 को पारित आदेश के बावजूद जलकर से जुड़े मामले में मनमानी की जा रही है। आरोप लगाया गया है कि न्यायालय ने संबंधित जलकरों में मछली पालन और शिकारमाही के अधिकारों के संरक्षण का निर्देश दिया था। इसके बावजूद जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कथित रूप से माफियाओं को जलकर का पट्टा दे दिया है।

जदयू नेता चंदेश्वरी सिंह ने बताया कि उनलोगों ने जलकर में लाखों रुपये खर्च कर मछली का बीज डाला है। इसके बावजूद कुछ लोग जलकर पर पहुंचकर जबरन मछली मारने का प्रयास कर रहे हैं। इससे दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि जिला मत्स्य पदाधिकारी के आदेश के खिलाफ वे लोग हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। आवेदन के माध्यम से सभी ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हाईकोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने और प्रभावित मछुआरों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *