नवगछिया ।  इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर में पुन: सोमवार की शाम को  18 सेंटीमीटर की वृद्धि होने पर बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ गई है।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी थी और बाढ़ पीड़ित परिवार अपने घरों की ओर लौटने की संभावना तलाश कर रहे थे, लेकिन पुन: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण पीड़ित परिवारों का जख्म फिर से ताजा हो गया है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि के बाद इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी 32.50 मीटर पर बह रही है। जो खतरे के निशान से 31.60 मीटर से 90 सेंटीमीटर अधिक है। कार्यपालक अभियंता ई. मुकेश कुमार ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *