नवगछिया : जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने भागलपुर में बाढ़ प्रभावित पंचायतों की सूची मुख्यालय भेज दी है। विभाग ने भेजी रिपोर्ट में कहा कि जिले में 10 अंचल गंगा और कोसी से प्रभावित है। इन अंचलों की 32 पंचायत में बाढ़ का असर दिखा है।

विभाग ने रिपोर्ट में प्रभावित परिवार, आबादी, मवेशी आदि की जानकारी दी है। साथ ही बताया गया कि प्रभावित क्षेत्र में कितनी नाव चलाई गई, कितने पॉलीथिन शीट बांटे गए और कितना क्विंटल पशु चारा राहत के रूप में दी गई।

गोपालपुर की सात पंचायत हुई बाढ़ प्रभावित नारायणपुर में शहजादपुर व बैकटपुर दुधैला, बिहपुर में हरियो, खरीक में लोकमानपुर, इस्माईलपुर में पश्चिमी भिट्टा, पूर्वी भिट्टा व परबत्ता, रंगरा में मदरौनी, सधुआ चापर, कोषकीपुर सरोहा व तीनटंगा करारी दक्षिणी, गोपालपुर में सैदपुर, तीनटंगा करारी, गोपालपुर डिमहा, अभिया पचगछिया, सुकटिया बाजार, बाबूटोला कमलाकुंड व डुमरिया चपरघट, कहलगांव में बीरबन्ना प्रशस्तडीह, सबौर में फरका, शंकरपुर व रजनंदीपुर, नाथनगर में शंकरपुर, रत्तीपुर बैरिया, गोसाईंदासपुर, भुवालपुर व राघोपुर और सुल्तानगंज में महेशी, तिलकपुर, किशनपुर व गनगनिया पंचायत में प्रभावित गांवों की सूची भेजी गई है। बताया गया कि 80 गांव में 169 वार्ड में बाढ़ का पानी घुसा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *