नवगछिया । प्रखंड के खरीक बाजार पंचायत में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक का पौधरोपण के एवज में पैसा मांगने का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। जिसमें पीआरएस खरीक बाजार पंचायत के वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मनीष कुमार से साफ-साफ कह रहा है कि आवेदन उसी का लीजिएगा, जो पैसा देगा।
Total Downloads: 345
इस ऑडियो क्लिप का नवगछिया न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर उक्त वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि ने डीडीसी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। इस संबंध में पीआरएस का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया।
लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। जबकि, इस पूरे प्रकरण में मनरेगा पीओ राजीव कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। निश्चित तौर पर जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

