नवगछिया : प्रखंड के भवानीपुर थाने का शुक्रवार को एसपी पूरण झा ने निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को वांटेड अपराधी, अभिलेख का संधारण, फरारी की गिरफ्तारी सहित अन्य निर्देश दिए।
चौकीदार का टी परेड कराकर सभी को निर्देश दिया कि अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करे। मौके पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार, एसआई, एएसआई सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

