नवगछिया : एसपी पूरण झा ने खरीक थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान सोमवार को उन्होंने लंबित मामले, अपराधियों के गिरफ्तारी की स्थिति, रखरखाव समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का विस्तार से निरीक्षण कर बेहतर संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
Total Downloads: 163
इसके अलावा उन्होंने ब्रेथ ऐनालाइजर, माल खाना समेत थाने में उपलब्ध अन्य सरकारी संपत्तियों का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार को लंबित मामले का शीघ्र निष्पादन करने, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, स्टेशन डायरी 24 घंटे अपडेट रखने आदि निर्देश दिए।
इससे पूर्व पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर एसपी को सलामी दी। इस मौके पर बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर अलोक कुमार, जेएसआई जियाउल इस्लाम खान, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, नसीम अंसारी, शकील अहमद खां आदि मौजूद रहे।

