नारायणपुर : प्रखंड सह अंचल कार्यालय का नगरपारा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की जमीन पर स्थानांतरण के प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी सुदामा साह ने किया।
Total Downloads: 163
घेराव कर रहे जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाया कि किस आधार पर और किसकी सूचना पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का स्थानांतरण नगरपारा किया जा रहा है। उप प्रमुख अशोक कुमार यादव ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक कर इस प्रस्ताव का विरोध किया जाएगा।
प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने बताया कि वर्तमान प्रखंड सह अंचल कार्यालय मानक के अनुरूप है, और यह प्रस्ताव व्यक्ति विशेष से प्रेरित होकर नगरपारा की टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की जमीन पर भेजा गया है।

घेराव करने में प्रखंड उप प्रमुख अशोक कुमार यादव, नगरपारा उत्तर के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, बैकठपुर दुधैला के मुखिया अरविंद मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी और अन्य लोग शामिल थे।
