नवगछिया : तेतरी व नारायणपुर के रहने वाले एक-एक लोगों को डेंगू का डंक लगा है। इन दोनों मरीजों का मायागंज अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है।

मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल के डेंगू वार्ड में भर्ती तेतरी नवगछिया निवासी 55 वर्षीय अधेड़ व नारायणपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग एलिजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं सोमवार को डेंगू वार्ड में भर्ती एक मरीज लामा यानी बिना चिकित्सकीय परामर्श लिए घर चले गए। वहीं दो अन्य डेंगू मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गये। अभी भी डेंगू वार्ड में कुल पांच मरीजों का इलाज चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *