नवगछिया | इस्माइलपुर-बिंद टोली में सोमवार को 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में सात सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बाढ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह छह बजे इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी 32.18मीटर पर बह रही थी।
जबकि संध्या छह बजे सात सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 32.25मीटर पर बह रही है.खतरे के निशान 31.60मीटर से 65सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
हालांकि गंगा नदी के जलस्तर में भारी कमी होने के बाद लोगों ने राहत की सांस लिया था। लेकिन पुन:तीसरी बार गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण गोपालपुर प्रखंड के बाढ पीडितों में दहशत व्याप्त हो गया है।


