बिहपुर : अंचल क्षेत्र अंतर्गत में दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर बिहपुर प्रसाशन ने फ्लैग मार्च किया। सोमवार को इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन और इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने किया। दुर्गा पूजा के दौरान आपसी सांप्रदायिक भाईचारे को बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
Total Downloads: 166
प्रखंड के भ्रमरपुर, भवानीपुर, शाहपुर चौहद्दी, नारायणपुर चौहद्दी और नारायणपुर स्टेशन का नवगछिया हेडक्वार्टर डीएसपी के नेतृत्व में भवानीपुर, खरीक, नदी, बिहपुर और झंडापुर थाना पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि पूजा को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई। पूजा में हरकत करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
