नवगछिया  : दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नगर परिषद नवगछिया के सभागार में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक निर्धारित कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन हुआ।

इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था में निस्वार्थ भाव से पूर्ण रूपेण सहयोग करने के लिए सभी वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सभी सफाई कर्मी और नगर कर्मी को भी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। बाल भारती विद्यालय एवं अन्य विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चे भी सम्मानित हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *