नवगछिया : आज कलश स्थापना के साथ दुर्गा मंदिरों व घर दुर्गा सप्तशती के पाठ से गुंजायमान होने लगेंगे। शहर के कई माता के मंदिरों में नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है।
Total Downloads: 173
वहीं, मूर्तिकार भी मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। मेन रोड, स्टेशन और तेतरी, राजेंद्र कॉलोनी, सैदपुर, भामरपुर आदि जगहों पर बांग्ला विधि से पूूजा होती है, जहां बांग्ला विधि से पूजा होगी वहां पंचमी की देर रात मां दुर्गा वेदी पर स्थापित होंगी।
अन्य जगहों पर पट सप्तमी खुलेंगे। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा भक्त करेंगे। नवरात्र में कोई भक्त नौ दिन फलाहार रहता है तो कोई एक शाम फलाहार रहकर आराधना करता है। कई पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

