नवगछिया : प्रखंड के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के थिएटर ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मुजफ्फरपुर में आयोजित तीन राज्यों को मिलाकर पटना संभाग अन्तर्गत रीजनल लेवल मीट में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को अपना लोहा मनवाया। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में यहां की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा आरुषि राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
Total Downloads: 176
थिएटर ग्रुप के छात्रों में प्रमुख निकेत कुमार, तुलिका गुप्ता, पलक कुमारी, अमित कुमार एवं रितेश कुमार थे। कला उत्सव भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की एक पहल है।
विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा स्कूली छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को पोषित और प्रदर्शित करके शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

