नवगछिया : केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और स्वामी दीपांकर जी महाराज बिहपुर एनएच 31 बस स्टैंड चौक पहुंचे, जहां उन्हें बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस के माध्यम से एनडीए कार्यालय लाया गया। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने केंद्रीय मंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
Total Downloads: 295
जनसभा में गिरिराज सिंह और स्वामी दीपांकर जी महाराज ने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना है। जातियों में न बंटना और संगठित रहना है, क्योंकि बंटने से हम कमजोर होते हैं।
स्वामी दीपांकर ने अपील की कि अलग-अलग जातियों में न बंटकर हिंदू एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की जरूरत क्यूं कहने वाले लोग कश्मीर और केरला फाइल्स देखे अगर नहीं देखे हैं तो अभी बांग्लादेश फाइल्स लाइव देखने की सलाह दी।

