नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को लिखित आवेदन देकर बाढ़ राहत वितरण और जीआर राशि वितरण में स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से अनियमितता की शिकायत की है। आवेदन में श्री सिंह ने लिखा है कि बाढ़ व अतिवृष्टि के कारण गोपालपुर, रंगरा, नवगछिया व इस्माईलपुर प्रखंड पूर्ण रूपेण प्रभावित हुआ है।

सामुदायिक रसोई, पॉलिथीन शीट और जीआर राशि के वितरण में भारी अनियमितता हुई है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 7000 रुपये की राशि भेजने हेतु सूची देने में जनप्रतिनिधि द्वारा घोर अनियमितता बरती गयी। वार्ड सदस्यों ने अपने परिवार के सभी बालिग-नाबालिग, पति-पत्नी व रिश्तेदारों के नाम पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रतिनिधि ने भी अपने सगे संबंधियों के नाम पर जीआर राशि ले लिया।

जबकि वास्तविक बाढ़ पीड़ित परिवारों को जीआर राशि से वंचित कर दिया गया। उन्होंने आवेदन देकर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया से जांच करवाकर छूटे पीड़ितों को तत्काल जीआर राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। अंचलाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि पंचायत अनुश्रवण समिति के द्वारा अनुमोदित पूर्व की सूची के आधार पर 11000 लाभुकों का डेटा लोड किया गया, किनके खाते में राशि आई यह बताना मेरे लिये संभव नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *