नवगछिया :नवगछिया में अपराधियों की बंदूकें फिर से गरजने लगी हैं। पुरानी रंजिश में अपराधियों रविवार की शाम करीब 6 बजे नयाटोला खादी भंडार के समीप युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को अपराधियों ने चार गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मरने वाले की पहचान बेतिया जिला के लौगना गांव निवासी रविंद्र कुमार (25) पिता, अशरफी चौधरी के रूप में हुई है। वह बचपन से ही नवगछिया के नयाटोला में अपने नाना स्व. वासुदेव चौधरी के यहां रहता था। वह नया टोला स्थित सीमा निवास घर के पास स्थित गुमटी से सिगरेट पीते हुए जैसे ही नीरज यादव की दुकान के पास पहुंचा। काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। युवक के पीठ, सिर, टुड्ढी में गोली लगी है।

गोली की आवाज सुनकर खादी भंडार के पास पुलिस पिकेट के पदाधिकारी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं। कुछ देर बाद एसडीपीओ ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास और घटनास्थल पर मौजूद नीरज यादव से पूछताछ की।

सूचना पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और खून के सैंपल तथा आसपास फूट प्रिंट और हाथ के निशाने इकट्ठा की। किराना दुकानदार नीरज यादव ने पुलिस को बताया कि रविंद्र मेरी दुकान के बगल वाली दुकान से सिगरेट पीते हुए जैसे ही उसकी दुकान के पास पहुंचा तभी बाइक सवार तीन युवकों ने गमछे से ढक कर उसकी दुकान के पास गाड़ी लगा दी और फायरिंग शुरू कर दी। रविंद्र बचाने के लिए घर की ओर भागा। ग्रिल बंद होने के कारण वह अंदर नहीं जा पाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *