बिहपुर । राज्य में होने वाले पैक्स चुनाव के चौथे चरण में एक दिसंबर को बिहपुर प्रखंड में मतदान होगा। बुधवार को बीडीओ एसएन पंडित ने बताया कि प्रखंड में कुल 13 पैक्स हैं। लेकिन एक दिसंबर को मतदान सिर्फ 12 पैक्स के लिए ही होगा।

इधर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि इसके लिए सूचना प्रकाशन एक नवंबर होगा। जबकि नामांकन का पर्चा 17, 17 और 19 नवंबर को भरा जाएगा।

नामांकन पर्चों की स्क्रूटनी 20 व 21 को होगी। वहीं अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी लेने व चुनाव चिह्न आवंटित करने की तिथि 23 नवंबर है। मतदान एक दिसंबर को और मतगणना मतदान के तुरंत बाद अथवा दो दिसंबर को होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *