नवगछिया । खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव के जिलेबियामोड़ टोला के पास रविवार को नहाने के दौरान एक बालक कोसी नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही नदी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा घटना स्थल पहुंचे। जहां स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान जिलेबियामोड़ टोला के ही मुनिलाल साह के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक कोसी नदी में नहा रहा था। जिसके दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

जिसके कारण पानी के अंदर दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक की मां शेखा देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण उमेश ठाकुर, सूरज सिंह राजपूत आदि ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *