नवगछिया गोपालपुर विधानसभा के नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय प्रांगण में जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता नवगछिया के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी भारती ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन यहां के प्रभारी संतोष साहनी ने की।

इस अवसर पर कई विधायक सांसद एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य आदि लोगों उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार के 20 साल वर्ष कार्यकाल पूरा होने को लेकर के स्वर्णिम काल बताया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि सड़क से लेकर के पुल पुलिया स्कूल से लेकर के स्वास्थ्य तक सभी स्तर पर कार्य किया गया है। हां जहां तक भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा है उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी को मजबूत बनाने एवं प्रखंड स्तर पर तैयार करने को लेकर के कई बातें कही इस मौके पर कहा गया कि अगर सरकार है तो हम लोग हैं इसलिए सरकार को सही दिशा एवं कार्य जनता का होना चाहिए

जनता का कार्य अगर समय पर नहीं होता है तो वहीं से गड़बड़ी शुरू होती है इसलिए हम लोगों को उस पर ध्यान देना होगा इस अवसर पर सांसद अजय मंडल, विधायक गोपाल मंडल, विधान परिषद सदस्य विजय सिंह, विधान परिषद सदस्य संजीव सिंह, लल्लन श्राफ, आशीष मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष सविता देवी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के भाषण से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर आधी से अधिक कुर्सियां खाली हो गईं।

सम्मेलन में जुटी भीड़ के अनुसार, उन्हें बाढ़ राहत के नाम पर या गांव में सड़क बनाने के नाम पर कार्यक्रम में लाया गया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्हें आयोजकों द्वारा यह बताया गया था कि इस सम्मेलन के माध्यम से उनके गांवों में विकास कार्यों के लिए पैसा मिलेगा, लेकिन जब वे कार्यक्रम में पहुंचे, तो स्थिति कुछ और ही नजर आई। एनडीए की हुई बैठक

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *