नवगछिया में शादी की मस्ती दो लोगों को भारी पड़ गयी. नवगछिया बाजार स्थित जावेद हबीब सैलून में मेकअप करवाने आए दुल्हन के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर पत्रकार को बताया कि नवगछिया थाना की पुलिस ने बाजार स्थित दुर्गा मंदिर रोड जावेद हबीब सैलून के पास से हथियार के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित नवगछिया थाना के मक्खातकिया निवासी मुकेश सिंह, खरीक थाना के कालूचक विश्वपुरिया निवासी आनंद सिंह है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

हथियार के साथ गिरफ्तार हुए दोनों…

पुलिस ने आरोपित के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली बरामद किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया बाजार में दुर्गा मंदिर रोड में स्कार्पियों पर दो आरोपित हथियार के साथ हैं. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने छापेमारी किया तो दोनो आरोपित हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार हुए

दुल्हन को मेकअप करवाने आए दोनों आरोपितों का कबूलनामा

दोनों आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों दुल्हन के दूर के रिश्ते के भाई है. दोनों दुल्हन को स्कार्पियो गाड़ी से नवगछिया बाजार के दुर्गा मंदिर रोड स्थित जावेद हबीब सैलून में मेकअप करवाने आए थे. शादी समारोह में गोली फायर करने के लिए हथियार अपने पास रखा हुआ था. इस संबंध में नवगछिया थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त किया. पुलिस ने दोनो आरोपित को जेल भेज दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *