नवगछिया : गंगा नदी में आई बाढ़ के बाद सैकड़ों एकड़ में फंसा बाढ़ के पानी के जलजमाव के कारण किसान रबी फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसान त्राहिमाम की स्थिति में हैं। इस संबंध में गोपालपुर के समाजसेवी सह कांग्रेस नेता शंकर सिंह अशोक ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि स्पर संख्या छह और सात के बीच बांध कटने के बाद बाढ़ का पानी सैकड़ों एकड़ जमीन में आ गया।

इससे लगभग 10,000 एकड़ जमीन में अभी भी बाढ़ पानी फंसा हुआ है। जलजमाव के कारण किसान रबी फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में पानी आने के बाद भी किसानों को मिलने वाली, 7000 की राशि नहीं मिल पायी है।

जिससे उनके घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की है कि नवगछिया-गोपालपुर पथ पर लतरा गांव के पास सड़क में भंवरा दिए जाने से इलाके में फंसा बाढ़ का पानी निकलकर कोसी नदी में चला जाएगा। जिससे किसान समय पर खेती कर पाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *