खरीक : थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में रास्ता को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
मामले को लेकर एक पक्ष से अस्मिता देवी और दूसरे पक्ष से सुनिल सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जबरन घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
