नवगछिया : गायत्री मंदिर, रंगरा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्योति कलश रथ यात्रा की सफलता के लिए एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस विचार गोष्ठी को जिला की ओर से डॉ. राघवेन्द्र प्रताप और वरिष्ठ साथी राजेंद्र ठाकुर ने संबोधित किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
बैठक में रथ यात्रा के लिए रूट चार्ट, ठहराव स्थल, अर्थ-व्यवस्था आदि के साथ-साथ पूर्व तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गई। इस बाबत क्षेत्र के जन जागरण के लिए भाई-बहनों की पांच टोलियां बनी।
ये टोलियां दीप यज्ञ की व्यवस्था बनाने, मंत्र लेखन, चालीसा पाठ, साधकों को तैयार करने के अलावा जनसंपर्क व अन्य कई कार्य संपन्न करेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
