नवगछिया । रंगरा के गायत्री मंदिर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्योति कलश रथ यात्रा की सफलता के लिए बुधवार को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को डॉ. राघवेन्द्र प्रताप और राजेंद्र ठाकुर ने संबोधित किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
बैठक में रथ यात्रा के लिए रूट चार्ट, ठहराव स्थल, अर्थ-व्यवस्था आदि के साथ साथ पूर्व तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर पांच टोलियां बनाई गईं।
बैठक में प्रखंड प्रतिनिधि मनीष भाई, संतलाल शर्मा, सुभाष चन्द्र मोदी, लक्ष्मीदेवी, रंजन, अनुभा, मुकेश मोदी, मोहन चौधरी, योगेंद्र जयसवाल आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
