नवगछिया । नवगछिया पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही रामबचन कुमार पिता स्व. करीमन राम की बीमारी से मौत हो गई। मृतक औरंगाबाद जिला के पिपरा का रहने वाला था। देर रात तबीयत खराब होने के बाद उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक के पुत्र प्रवीण कुमार ने बताया कि 2015 में उसके पिता को पैरालिसिस अटैक हुआ था उसके बाद से बीमार थे। नवगछिया पुलिस केंद्र में रह रहे थे। रात में खाना खिलाकर सुला दिया। बाद में दोबारा देखने गए तो कुछ बोल नहीं रहे थे।

उन्हें अनुमंडल अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो पुत्र प्रवीण कुमार रवि कुमार हैं। अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को पुलिस लाइन में रखा गया जहां जवानों में से सलामी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....