
Total Downloads: 378
नवगछिया : तेतरी के गुदरी स्थान के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के मुकेश यादव, उदय यादव, जुगनू यादव व दूसरे पक्ष के पप्पू पासवान, भीम पासवान, अरविंद पासवान, राजकुमार और साहू कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये. मुकेश यादव, उदय यादव, पप्पू पासवान, साहुल कुमार की स्थिति अत्यधिक खराब थी. सबों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है. दोनों पक्षों से मारपीट मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष से पप्पू पासवान ने छः लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है जबकि दूसरे पक्ष से जुगनू यादव ने आठ लोगों को नामजद करते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

