नारायणपुर : पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने बताया कि रामानुजन को गणित का जादूगर कहा जाता है। भारत सरकार ने उनके योगदानों को मान्यता देते हुए 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया,
जिसे तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने 2012 में मनाया था। उपप्राचार्य एसके चौधरी और अन्य शिक्षकों और छात्रों ने रामानुजन के जीवन पर चर्चा की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
