नवगछिया| कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला स्टेशन के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक किनारे जीआरपी ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि कुरसेला स्टेशन के प्लेटफार्म एक से थोड़ी दूरी पर करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद सुरक्षित रखा गया है।
शव की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। 72 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हुई तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
