नवगछिया : प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा, बीरबन्ना काली और बीरबन्ना बजरंगबली मंदिर का रविवार की रात दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने दलबल के साथ पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
Total Downloads: 58
भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। पिछले 15 दिनों पहले भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से दो लाख रुपये से अधिक की चोरी चोरों ने की थी।
जिसमें नगरपारा गांव के सुनील ठाकुर के पुत्र प्रीतम ठाकुर की पहचान हुई थी। जो फरार है। मंदिर के पुजारी जब सुबह सफाई के लिए पहुंचे तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। छापेमारी की जा रही है।

