नवगछिया : प्रखंड के खैरपुर कदवा पंचायत के गोला टोला कदवा काली मंदिर परिसर में नववर्ष के अवसर पर रामधुन का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों ने किया। रामधुन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व मुखिया पूनम देवी ने फीता काटकर किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
रामधुन यज्ञ स्थल से गाजे के बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों कुवांरी कन्याएं एवं महिलाएं पैदल माथे पर कलश लेकर रामधुन मंडप पर पहुंची। इस अवसर पर समाजसेवी सोनू कुमार जायसवाल, जिला पार्षद नंदनी सरकार, गुरुदेव सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
