बिहपुर । 26 जनवरी को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में नवगछिया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल-शीला देवी की पुत्री प्रज्ञा भारती झिझिया नृत्य की प्रस्तुति करेगी।

जानकारी देते हुए नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ने बताया कि प्रज्ञा बाल बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी व नवगछिया जीबी कॉलेज में बीए पार्ट टू की भी छात्रा है।

जय मां भारती नृत्य उत्सव 2025 में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में भागलपुर के कलाकार बिहार की लोकनृत्य झिझिया की प्रस्तुति देंगे। प्रज्ञा भारती ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए संगीत नाट्य अकादमी के निमंत्रण पर मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र बरारी के सभी 15 छात्रा तैयारी में जुट गई हैं। नृत्य प्रस्तुति करने वालों में प्रज्ञा के अलावा पल्लवी कुमारी,मानवी कुमारी,कशिश कुमारी, खुशबू कुमारी, पीहू कुमारी, छाया कुमारी, सुरभि सुमन, सुप्रिया कुमारी, अंकिता कुमारी, काजल कुमारी, श्रुति राय, वैष्णवी कुमारी व साक्षी राय शामिल हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu