नवगछिया : सोनपुर रेलवे मंडल अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व मध्य रेलवे एडीईएन/सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय थाना बिहपुर के मैदान पर शनिवार को आयोजित हुआ। जिसमें बरौनी-कटिहार रेलखंड के मानसी से सेमापुर तक के कुल 107 रेलकर्मी और उनके बच्चे पूरे उत्साह और उमंग के साथ इसमें शमिल हुए।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

प्रतियोगिता में कुल आठ तरह के खेल जैसे कबड्डी, गुब्बारा फुलाना, शतरंज, धीमी साइकिल रेस, रस्सी कूद, लूडो, सैक रेस और रस्साकस्सी के खेलों में प्रतिभागियों (रेलकर्मी और उनके बच्चे) ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रकार के खेलों में कुल 30 प्रतिभागी को विजेता घोषित किया गया।

 बताया गया कि सभी विजेता और पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 26 जनवरी को सोनपुर में ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वहीं एडीईएन कार्यालय के लिपिक अमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी, सोनपुर विक्रमा राम ने किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....