नवगछिया : खगड़िया-कटिहार रेलखंड पर अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया. खरीक स्टेशन पर करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही. रेलवे के कर्मी और रेल पुलिस मौके पर पहुंची. ब्रेक शू में लगी आग पर काबू पाया गया. मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
Total Downloads: 371
अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग
बिहपुर और खरीक स्टेशन के बीच सोमवार को यह घटना हुई है. जब अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों में अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया. आग लगने की खबर यात्रियों के बीच फैली. पहिये के पास धुंआ होता देखकर सभी घबरा गए. जिसके बाद ट्रेन को खरीक स्टेशन पर तत्काल रोका गया. रेल पुलिस और रेलवे के कर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया गया.
यात्री घबराए, मामले की जांच शुरू हुई
रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ब्रेक शू में लगी आग पर काबू पाया और उसे ठीक कर लिया. मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. यात्रियों के अनुसार, ट्रेन रुकते ही कई लोग घबरा गए थे, लेकिन रेलवे के त्वरित प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया. घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

