नवगछिया : अनुमंडल सभागार में सरस्वती पूजा और शब-ए-बरात को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस ऋतुराज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एसपी प्रेरणा कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रही। बैठक का संचालन एसडीपीओ ओमप्रकाश ने किया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों सहित बैठक के माध्यम से आमजनों से अपील की कि दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए। एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के किसी भी स्थिति में प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि पूजा के नाम पर अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि सभी श्रद्धालु पूरी आस्था और उमंग के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....