नारायणपुर| बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा में 4 फरवरी से विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। आकर्षक मंडप समेत विभिन्न देवी-देवताओं की 108 प्रतिमाओं का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि 3 फरवरी को महायज्ञ को लेकर सोनवर्षा-रामनगर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
Total Downloads: 166
इसी क्रम में मंगलवार को महायज्ञ स्थल का निरीक्षण एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार, बिहपुर सीओ लवकुश कुमार ने किया। साथ ही आयोजन कमेटी के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर सोनवर्षा के मुखिया प्रतिनिधि लाली और ग्रामीण मौजूद थे। वहीं 17 फरवरी से मिल्की गांव स्थित दांता मांगन शाह के उर्स को लेकर मजार परिसर का भी निरीक्षण किया। मौके पर मो. इरफान , रोहित आनंद शुक्ला मौजूद थे।

