नवगछिया : प्रखंड मुख्यालय के पास ऑनलाइन सेंटर संचालक के चचेरे भाई साजन कुमार पिता मदन मंडल चकरामी को सोये अवस्था में अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी। गोली की आवाज पर आसपास के लोग जुट गए और युवक का इलाज पास के नारायणपुर सीएचसी में कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 174
उसके पहले 112 पुलिस की टीम को सूचना दी गई थी। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया घटना शुक्रवार की देर रात की है। ग्रामीण में चर्चा है कि आसपास में ही प्रेम प्रसंग को लेकर गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष ने कहा, लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
